सोयाबीन की बड़ी: प्रोटीन, फायदे, नुकसान और सेवन की मात्रा

 We-Hindi के इस नए लेख में हम बात कर रहे हैं सोयाबीन की बड़ी में कितना प्रोटीन होता है - soyabean ki badi mein kitna protein hota hai. इस आर्टिकल में यह जानकारी उपलब्ध है - सोयाबीन के दाने खाने के फायदे (soybean ke dane khane ke fayde), सोयाबीन बड़ी खाने के नुकसान (soyabean ki badi khane ke nuksan), प्रतिदिन कितना सोयाबीन बड़ी खा सकते हैं? (regular kitna soyabean badi khana chahiye).

सोयाबीन की बड़ी में कितना प्रोटीन होता है - soyabean ki badi mein kitna protein hota hai

अक्सर जिम (Gym) करने वाले लोगों को या जिन व्यक्तियों को प्रोटीन की जरूरत होती है वह जरूर जानना चाहते हैं कि सोयाबीन बड़ी में कितना प्रोटीन होता है? (soya bean protein per 100g).

सोयाबीन बड़ी (Soyabean Badi): 100 ग्राम सोयाबीन की बड़ी में प्रोटीन की मात्रा 36.5 ग्राम होता है। सोयाबीन में कैल्शियम = 277 मिलीग्राम और कैलोरी = 446 (energy) होता है (1)।

एक कप (186g) सोयाबीन में न्यूट्रिशन की मात्रा

प्रोटीन

67.9 g

ऊर्जा

830 kcal

पानी

15.9 g

वसा

37 g

कार्बोहाइड्रेट

56.2 g

फाइबर

17.3 g

कैल्शियम

515 mg

मैग्नीशियम

521 mg

आयरन

29.2 mg

जिंक

9.1 mg

विटामिन सी

11.2 mg

Riboflavin

1.62 mg

विटामिन बी -6

0.701 mg

विटामिन ए, आईयू

40.9 IU

(2).

सोयाबीन के दाने खाने के फायदे – Benefits of eating soybean seeds in Hindi

यहां पर जानिए soybean ke dane khane ke fayde :—

सोयाबीन के दाने खाने के फायदे - soybean ke dane khane ke fayde

सोयाबीन के दाने खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल पर

जब आप सोयाबीन के दाने खाते हैं, तो यह आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोंस कहीं ना कहीं आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालता, लेकिन बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है (3)।

वजन घटाने में सहयोग करे

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि सोयाबीन का सेवन करने से आप अपने वजन और शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं (4) (5)। यह इसलिए होता है क्योंकि सोयाबीन में प्रोटीन होता है, जो शरीर को अधिक एनर्जी खर्च करने के लिए मजबूर करता है। इससे आपकी शरीर की एनर्जी का सही उपयोग होता है और यह आपको फैट बनने से रोकने में मदद कर सकता है। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को थर्मोजेनिक फूड्स की श्रेणी में गिना जाता है, जो आपके वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ नियमित व्यायाम भी करना महत्वपूर्ण होता है।

दिल के लिए फायदेमंद होता है सोयाबीन

सोयाबीन खाना आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन और हृदय रोगों को रोकने में मदद करते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से रक्त संचार को प्रभावित करने वाले कणों को कम किया जा सकता है, जो हृदय संबंधित रोगों से बचाव में मदद कर सकता है (6)।

मधुमेह में सोयाबीन खाना फायदेमंद

मधुमेह के रोगी भी सोयाबीन का लाभ अच्छे से उठा सकते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है, जो ग्लूकोज को नियंत्रित करता है और इंसुलिन में होने वाली समस्या को कम कर सकता है। सोयाबीन के उत्पादों में कम कार्बोहाइड्रेट की वजह से इनके सेवन को मधुमेह के मरीजों के लिए उचित माना जाता है (7)।

रक्तचाप को नियंत्रित करता है सोयाबीन

सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होता है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस प्रोटीन को सप्लीमेंट्स के रूप में लेने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। वैज्ञानिक अध्ययन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सोयाबीन प्रोटीन से बने सप्लीमेंट्स उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं (8)।

कैंसर से बचाव में भी मददगार सोयाबीन

सोयाबीन का उपयोग कैंसर से बचाव में भी मददगार साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोंस (जो एक विशेष रासायनिक कंपाउंड होते हैं) और फाइटोकेमिकल्स का अच्छा स्रोत होने के कारण, सोयाबीन को एंटीकैंसर गुणों से युक्त माना गया है। इसके सेवन से स्तन और गर्भाशय संबंधित कैंसर के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है (9)।

नींद की गुणवत्ता बढ़ाए

सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन नामक एक प्रकार का हार्मोन होता है, जो मानव एस्ट्रोजन के रासायनिक संरचना में समानता दिखाता है। एस्ट्रोजन नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। एक शोध से पता चलता है कि सोयाबीन का सेवन नींद में सुधार ला सकता है। नींद पूरी होने से अवसाद की समस्या में भी सुधार हो सकता है। बड़े वयस्कों में अवसाद आम समस्या होती है, और इस प्रकार के सोयाबीन आहार से उन्हें लाभ हो सकता है (10)।

हड्डियों के सुरक्षा के लिए फायदेमंद

सोयाबीन खाना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह खाद्य पदार्थ एस्ट्रोजन हार्मोन और हड्डियों के सुरक्षा में मदद करने में सक्षम होता है। सोयाबीन में पाए जाने वाले फाइटोएस्ट्रोजेन्स हड्डियों को कमजोर होने से बचाते हैं (11)।

सोयाबीन बड़ी खाने के नुकसान – Side effects of eating soybean badi in Hindi

अगर आप सोयाबीन या कोई भी दूसरे खाद्य पदार्थ को अधिक मात्रा में खाते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हमने यहां पर बतलाया है soyabean ki badi khane ke nuksan :―

सोयाबीन बड़ी खाने के नुकसान - soyabean ki badi khane ke nuksan

  • सोयाबीन के सेवन से बहुत से लोगों को एलर्जी होती है। यह एक सामान्य समस्या है जो कई उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है।
  • जब आप ज्यादा सोयाबीन दाना खाते हैं, तो यह आपकी यौन क्षमता पर भी असर डाल सकता है।
  • Soybean में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, जिसका ज्यादा सेवन पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता को कम कर सकता है (12)।
  • बहुत अधिक सोयाबीन खाने से हाइपोथायरायडिज्म का खतरा बढ़ सकता है (13)।

ध्यान दें:- soyabean badi khane se इनमें से अगर कोई भी समस्या होता है तो, इसे अगली बार से न खाएं।

हम दैनिक रूप से कितना सोयाबीन बड़ी खा सकते हैं?- How much soyabean badi can we eat daily?

दैनिक रूप से हम करीबन 100 ग्राम सोयाबीन बड़ी खा सकते हैं। जब हम 100 ग्राम सोयाबीन बड़ी खाते हैं, तो हमें लगभग 36.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है (1), जो हमारे शरीर के प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करता है। एक दिन में एक बार सोयाबीन बड़ी खाने से हमें अच्छा फायदा होता है।

रोजाना सोयाबीन अपने डाइट में कैसे शामिल करें

आप इन 4 तरीकों से रोजाना soyabean को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं :―

(1). टोफू

Soyabean ka tofu, पनीर की तरह दिखता है, मगर इसमें कोलेस्ट्रॉल कम और प्रोटीन भरपूर होता है। इसका सेवन आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसे सलाद, सूप, सब्ज़ी, या अन्य पकवानों में शामिल किया जा सकता है।

(2). सोया मिल्क

सोया मिल्क दूध का एक अच्छा विकल्प है। इसे कॉफी या चाय में मिलाया जा सकता है। सबसे बेहतर होगा अगर आप इसे स्मूदी या ओट्स में शामिल करते हैं।

(3). सोया सोस

सोया सोस एक लोकप्रिय मसाला है जिसका उपयोग कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। आप इसे भी रोजाना अपने खाना बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

(4). सोयाबीन के दाने - Soybean Ke Beej

सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है सोयाबीन के दाने में। इसलिए आप इसे काम ही मात्रा में खाएं ताकि आपका शरीर इसके प्रोटीन को पचा सके। soybean ke beej को छिलके से निकालकर खाया जा सकता है या सब्ज़ी पकवानों में मिलाया जा सकता है। अगर आप जिम (Gym) जाते हैं तो इसके बीज को पानी में फूला कर भी खा सकते हैं।

Disclaimer: आपको ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि We-Hindi ब्लॉग का यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सलाह और सुझाव इंटरनेट से प्राप्त की गई हैं। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना अच्छा होगा।

Tags: सोयाबीन की बड़ी में कितना प्रोटीन होता है - soyabean ki badi mein kitna protein hota hai

Next Post Previous Post